दिल्ली में चाकूबाजी की दो वारदातें, मंगोलपुरी में जन्मदिन पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला; पंजाबी बाग में 2 युवक घायल

दिल्ली के पंजाबी बाग में देर रात बदमाशों ने दो युवकों पर चाकू से करीब 7 से 8 बार वार किया। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। वहीं मंगोलपुरी में भी आधा दर्जन बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला किया। जन्मदिन के दिन ही उसपर यह वार हुआ। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

Delhi Crime News: दिल्ली में अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। राजधानी के दो अलग-अलग इलाकों से चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पंजाबी बाग इलाके में हमलावरों ने दो युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी में करीब एक दर्जन बदमाशों ने चाकू से एक युवक पर हमला किया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। तीनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

crime

मंगलोपुरी और पंजाबी बाग में चाकूबाजी की घटना

दिल्ली के पंजाबी बाग थाना क्षेत्र में देर रात चाकूबाजी की यह घटना हुई। करीब 4 से 5 बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने करीब सात से आठ बार चाकू से हमला किया। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पंजाबी बाग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी हुई है।

End of Feed