मुंबई

कुर्ला हादसे को लेकर सीएम फडणवीस ने जताया दुख, 5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान

Kurla Road Accident: मुंबई के कुर्ला में सोमवार देर रात एक बस अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टक्कराई। इस हादसे में अभी तक 7 लोगों की मौत हो गई है और 49 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सीएम ने हादसे में मरने वाले लोगों को परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया गया है।

Image

कुर्ला हादसे

Photo : ANI

Kurla Road Accident: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कुर्ला में सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया था। इस हादसे में अभी तक 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं 49 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कुर्ला में BEST बस दुर्घटना में कुछ लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री ने कहा, " हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इस घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस घटना में घायल लोगों के इलाज का खर्च मुंबई नगर निगम और बेस्ट की ओर से वहन किया जाएगा।"

डिप्टी सीएम अजित पवार ने भी दुख जताया

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "यह बहुत दुखद घटना है। तेज रफ्तार बेस्ट बस ने कई लोगों को कुचल दिया और इस दुर्घटना में कुछ लोगों की मौत हो गई। मैं मरने वालों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके परिवारों के प्रति संवेदनाएं। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं और उनका नजदीकी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी के स्वास्थ्य में जल्द सुधार हो। घटना की गहनता से जांच कराई जाएगी, दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

कुर्ला हादसे में बस ड्राइवर पर मामला दर्ज

मुंबई के कुर्ला में हुए इस हादसे को लेकर पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, इस घटना में चार पुलिस वाले भी घायल हुए हैं। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को रात 9.50 पर यह घटना हुई थी। हादसा S.G बर्वे मार्ग पर अंजुम-ए-इस्लाम स्कूल के पास L वार्ड कार्यालय के सामने हुआ। मंगलवार को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और आगे की जांच शुरू की गई।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article