Delhi: वसंत विहार में भारी बारिश का कहर; दीवार गिरने से 2 दो नाबालिगों की दर्दनाक मौत

दिल्ली के वसंत विहार इलाके में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां बसंत नगर स्थित हनुमान मंदिर के पास दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की दीवार गिरने से दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गई।

Vasant Vihar Wall Collapse: गुरुवार को दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, करीब शाम 4:44 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बसंत नगर, वसंत विहार स्थित 1/1, हनुमान मंदिर के पास एक दीवार गिर गई है। मौके से दो नाबालिग लड़कों को बचाकर पीसीआर वैन से एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

2 minors died due to wall collapse in Vasant Vihar

वसंत विहार में दीवार गिरने से 2 दो नाबालिगों की मौत

जानकारी के मुताबिक, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि बच्चे दीवार के पास सीढ़ियों पर बैठे थे। यह दीवार दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की थी, जो तेज बारिश और जलभराव के कारण गिर गई। आपदा प्रबंधन टीम और डीडीए को सूचित कर दिया गया है और यह सुनिश्चित करने के लिए मलबा हटाने का काम जारी है कि कोई और फंसा न हो।

End of Feed