पीड़ित महिला की शादी 6 महीने पहले ही 71 साल के एसके गुप्ता से हुई थी, एसके गुप्ता का 45 साल का बेटा अमित भी है जो बीमार रहता हैं।
प्रतीकात्मक फोटो
शादी इसी मकसद से की गई थी कि महिला एसके गुप्ता और उनके बेटे का खयाल रखें, लेकिन शादी के बाद 71 साल के बुजुर्ग एसके गुप्ता और उनकी 35 साल की पत्नी में नहीं बनीं, मृतक महिला भी किसी का खयाल नहीं रख रही थी।
पुलिस के मुताबिक तलाक के लिए महिला 1 करोड़ रुपये मांग रही थी इसलिए एसके गुप्ता और उनके बेटे ने 10 लाख रुपये की कॉन्ट्रैक्ट मनी देकर हत्या की साजिश रची, दोनों किलर घर में घुसे और चाकू घोंपकर महिला की हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के 10 लाख में से अभी 2 लाख 40 हजार एडवांस दिए गए थे, पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
