Delhi Accident: द्वारका एक्सप्रेसवे पर दो कारों में टक्कर के बाद लगी आग, एक व्यक्ति की मौत

Delhi Car Accident: दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेसवे पर दो कारों में भीषण टक्कर के बाद आग लग गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन आग इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियां जलकर राख हो गई।

Delhi Road Accident: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में मंगलवार रात एक एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) से टक्कर के बाद कार में आग लग गई। जिससे कार सवार व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि टक्कर के बाद एसयूवी में भी आग लग गई लेकिन उसमें सवार यात्री समय रहते बाहर निकलने में सफल रहा।

End of Feed