Delhi: बीड़ी को लेकर हुआ विवाद, इनकार करने पर एक व्यक्ति की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime: पश्चिमी दिल्ली में बीड़ी देने से इनकार करने पर गुस्साए लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi Crime: पश्चिमी दिल्ली मामूली बात पर एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया था। बताया जा रहा है कि इस मामले पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि यहां बीड़ी देने से इनकार करने पर कुछ अन्य लोगों द्वारा एक व्यक्ति की कथित रूप से पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Crime News

दिल्ली में बीड़ी को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या

बीड़ी को लेकर की व्यक्ति की हत्या

पुलिस के अनुसार, कन्हैया (33) पर सोमवार देर रात हमला किया गया। इससे पहले दोनों आरोपियों ने पीड़ित के पास आकर बीड़ी मांगी लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया था। इस बात से गुस्साए आरोपियों ने कड़े से उसके सिर पर कई बार वार किया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि घायल होने के बावजूद व्यक्ति खुद ही गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल गया जहां उसे चिकित्सा सहायता दी गई और कोई ‘मेडिको-लीगल’ मामला दर्ज किए बिना उसे छुट्टी दे दी गई। हालांकि, कुछ घंटों बाद पीड़ित की हालत बिगड़ गई और उसे मंगलवार की सुबह अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

End of Feed