दिल्ली

Delhi: आदर्श नगर के पार्क में मिला युवक का शव, नशे में धुत हत्या की वारदात को दिया अंजाम, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में नशे में धुत कुछ युवकों ने एक 26 वर्षीय युवक की हत्या कर दी और वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करते हुए किशोर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Image

दिल्ली पुलिस ने हत्या के मामले में 3 लोगों को किया गिरफ्तार

Photo : iStock

Delhi Crime: दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में स्थित एक पार्क में 26 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 7.14 बजे एक पीसीआर कॉल मिली थी, जिसमें पार्क में शव मिलने की सूचना दी गई थी। जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पत्नी के संपर्क करने के बाद हुई शव की पहचान

पुलिस अधिकारी ने मामले को लेकर आगे बताया कि घटनास्थल पर कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था, यही कारण है कि शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो पाई। उसके बाद शादी नगर निवासी और इस व्यक्ति की पत्नी अर्चना ने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद शव की पहचान 26 वर्षीय राहुल के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है।

हत्या के मामले में किशोर समेत 3 गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी रिकॉर्डिंग चेक की। उसके बाद मिली गुप्त सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान 22 वर्षीय आकाश और 19 वर्षीय प्रेम के रूप में हुई है। साथ ही पुलिस ने एक किशोर को भी हिरासत में लिया है।

नशे में धुत आरोपियों ने की युवक की हत्या

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह राहुल को नहीं जानते थे। मंगलवार और बुधवार की रात नशे में धुत तीनों आरोपियों का राहुल से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इससे नशे में धुत गुस्साए आरोपियों ने पत्थरों से राहुल पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल राहुल ने वहीं दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article