Delhi News: कारोबारी पर गोली चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की छह टीमों ने ढूंढ निकाले बदमाश

पुलिस ने इत्र कारोबारी पर गोली चलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी किशोर है। शुक्रवार को दोनों ने सेंट्रल दिल्ली के तिलक मार्ग पर एक कारोबारी पर गोली चलाई थी, जिसमें कारोबारी घायल हो गया था। पुलिस ने 35 से अधिक अधिकारियों की छह टीमों की सहायता से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Central Delhi: शुक्रवार की रात सेंट्रल दिल्ली में एक गोलीबारी की वारदात हुई। दो युवकों ने एक इत्र व्यापारी पर गोलियां चलाईं। हमले में व्यवसायी घायल हो गए थे। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की छह टीमें हमलावरों की तलाश कर रही थीं, जिसमें अब कामयाबी मिल गई है। हालांकि इस हमले का कारण अबतक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

2 accused arrested in firing case

सांकेतिक तस्वीर

क्या था मामला

बीते शुक्रवार को सेंट्रल दिल्ली के तिलक मार्ग पर भैरो मंदिर के पास यह घटना हुई। जब नोएडा निवासी राजेंद्र अपने घर लौट रहे थे। दिल्ली के चांदनी चौक में राजेंद्र की इत्र की दुकान है, वहीं से रात करीब सवा 10 बजे वो घर की ओर जा रहे थे जब मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने इनपर गोली चला दी। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में 21 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और जबकि एक किशोर को हिरासत में लिया है।

End of Feed