दिल्ली

Delhi NCR Weather: मई की बारिश ने दी दिल्ली-एनसीआर को राहत, ठंडे और सुहावने मौसम का सिलसिला रहेगा जारी

5 May 2025 Delhi NCR mein Aaj ka Mausam (दिल्ली एनसीआर में आज का मौसम): दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम ठंडा और सुहावना बना हुआ है। मई की शुरुआत से ही रुक-रुक कर बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी है, जिससे गर्मी से राहत मिली है। तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जबकि न्यूनतम 22-23 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। IMD के अनुसार, 8 मई तक बारिश जारी रहने की संभावना है।

Image

दिल्ली एनसीआर में आज के मौसम की अपडेट

Photo : Times Now Digital

5 May 2025 Delhi NCR mein Aaj ka Mausam (दिल्ली एनसीआर में आज का मौसम): दिल्ली-एनसीआर का मौसम इन दिनों बेहद ठंडा बना हुआ है। मई की शुरुआत से ही रुक-रुक कर बरसात और आंधी-तूफान का सिलसिला जारी है, जिससे अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। ऐसे में, इस बार मई का महीना लोगों के लिए राहत भरा साबित हो रहा है, क्योंकि इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी और लू चल रही थी, जिससे घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था।

IMD के अनुसार, 8 मई तक इसी तरह बारिश की संभावना बनी रह सकती है। नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पिछले 24 घंटे में पूरे दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश दर्ज की गई है, साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं भी चली हैं। आज भी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में हल्की बारिश की संभावना है, और दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अलावा, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी, जिससे मौसम अचानक बिगड़ सकता है और फिर हल्की बरसात हो सकती है। 8 मई तक लगातार बारिश जारी रहेगी, जबकि 9 और 10 मई को बादल छाए रहने का अनुमान है।

दिल्ली एनसीआर का अधिकतम

दिल्ली एनसीआर में आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 327 तक पहुंच गया है। नोएडा में तापमान 35/23 डिग्री सेल्सियस है, और AQI 150 दर्ज किया गया है। इसी तरह, गाजियाबाद में 35/22 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ AQI 155 है, जबकि गुरुग्राम में 35/23 डिग्री सेल्सियस तापमान और 154 AQI दर्ज किया गया है। इस क्षेत्र में मौसम गर्म बना हुआ है, और वायु गुणवत्ता कई स्थानों पर अस्वस्थ श्रेणी में आ गई है, खासतौर पर दिल्ली में, जहां प्रदूषण स्तर काफी अधिक है।

IMD का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। दिनभर हल्के बादलों का आना-जाना लगा रहेगा, और इस दौरान हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

तेज धूप से राहत

रविवार की सुबह दिल्ली में सूरज की किरणें तेज चमकने लगीं, हालांकि बादलों की हल्की आवाजाही के चलते धूप पहले जैसी तीव्र नहीं रही। हाल ही में हुई बारिश के कारण हवा में काफी नमी बनी हुई है। सफदरजंग स्थित दिल्ली की प्रमुख वेधशाला में रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है। यहां आर्द्रता का स्तर 87 प्रतिशत से 41 प्रतिशत के बीच रहा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!