ट्रंप कायर, अमेरिका पर केंद्र सरकार 75 % टैरिफ लगाए -केजरीवाल

केजरीवाल ने हीरा उद्योग का मुद्दा भी उठाया और बताया कि जिस तरह अमेरिका ने भारतीय हीरे पर 50% टैरिफ लगाया, उससे गुजरात का हीरे उद्योग भी बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गया है। उन्होंने स्थानीय किसानों के साथ-साथ व्यापारियों के लाभ और सुरक्षा की बात की । साथ ही अमेरिका पर 75% टैरिफ लगाने की मांग की ।

अरविंद केजरीवाल ने रविवार को गुजरात में कपास किसानों के समर्थन में केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया। केजरीवाल दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं । गुजरात में उनकी किसान महापंचायत भारी बारिश के कारण रद्द हो गई, लेकिन एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस के ज़रिए उनका संदेश राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर रहा ।

kejriwal-3f

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (फोटो- AAP)

कपास किसानों का मुद्दा उठाया

अरविंद केजरीवाल का मुख्य बयान कपास पर केंद्र सरकार द्वारा आयात ड्यूटी हटाने के फैसले के विरोध में था। केजरीवाल ने कहा कि अमेरिका से सस्ता कपास आयात होने के कारण कई राज्यों के किसानों को नुकसान होगा । जिसमें गुजरात, महाराष्ट्र और पंजाब के कपास किसान शामिल हैं। उन्होंने इस नीति को किसान विरोधी बताया और कहा कि इससे लाखों किसानों की आजीविका पर संकट आ गया है।

End of Feed