Chandra Grahan 2025 Time in Delhi-NCR: आज साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। वैदिक पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण की शुरुआत 7 सितंबर की रात में शुरू होगा और 7-8 सितंबर की दरमियानी रात में खत्म होगा। भारत के लोग भी इस खगोलीय घटना का गवाह बनेंगे। क्योंकि साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। अलग-अलग शहर में इसके समय में कुछ अंतर देखने को मिलेगा। चलिए आपको बताएं दिल्ली एनसीआर में आज चंद्र ग्रहण किस समय दिखेगा।
दिल्ली-एनसीआर में चंद्र ग्रहण का समय
आमतौर पर चंद्रमा सफेद या हल्का भूरा दिखाई देता है, लेकिन आज चंद्र ग्रहण के दिन चंद्रमा गहरे लाल रंग का दिखाई देगा। इसे ब्लड मून भी कहा जाता है। दिल्ली में यह खगोलीय घटना 5 घंटे 27 मिनट तक चलेगी। इस समय अवधि के दौरान दिल्लीवासी इसके साक्षी बन सकेंगे। आइए अब आपको इसे देखने का सबसे अच्छा समय बताएं-
दिल्ली में चंद्र ग्रहण का समय - रात 8.58 से देर रात 2.25 बजे तक
ग्रहण की कुल अवधि - 5 घंटे 27 मिनट
ग्रहण देखना का सबसे बेस्ट समय - रात 11.41 बजे
नोएडा में चंद्र ग्रहण का समय - रात 8.58 से देर रात 2.25 बजे तक
ग्रेटर नोएडा में चंद्र ग्रहण का समय - रात 8.58 से देर रात 2.25 बजे तक
गाजियाबाद में चंद्र ग्रहण का समय - रात 8.58 से देर रात 2.25 बजे तक
गुरुग्राम में चंद्र ग्रहण का समय - रात 8.58 से देर रात 2.25 बजे तक
फरीदाबाद में चंद्र ग्रहण का समय - रात 8.58 से देर रात 2.25 बजे तक
स्क्रीन पर होगा चंद्र ग्रहण का लाइव प्रसारण
जी हां, दिल्ली के नेहरू तारामंडल में विशेष स्क्रीनिंग की तैयारी की गई है। यहां इस खगोलीय घटना का लाइव प्रसारण किया जाएगा। लोग टेलीस्कोप के साथ यहां भी चंद्र ग्रहण देख सकते हैं और ब्लड मून के दीदार कर सकते हैं। दो दिन से मौसम साफ बना हुआ है, जिसे देखते हुए आज भी आसमान साफ रहने की उम्मीद की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
