होली में घर जाना हुआ मुश्किल! 4 दिन पहले ही ट्रेनें हाउसफुल, फ्लाइट-बसों का किराया भी डबल

होली-दिवाली जैसे त्योहारों पर भारी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। जिस कारण ट्रेनों में भारी भीड़ हो जाती है। साथ ही फ्लाइट और प्राइवेट बसों का किराया भी आसमान छून लगता है। इस बार भी होली से चार दिन पहले ही रेगुलर ट्रेनें फुल हो चुकी है। साथ ही फ्लाइट और निजी बसों का किराया दोगुना हो चुका है। जिससे लोगों को घर जाने की चिंता सता रही है। हालांकि स्पेशल ट्रेनों और रोडवेज की अतिरिक्त बसों के चलने से कुछ राहत है।

होली का त्योहार करीब आते ही लोगों को अपने घर जाने की चिंता सताने लगी है। पिछले दिन महाकुंभ के दौरान ट्रेनों में भयंकर भीड़ देखने को मिल रही थी। अब फिर से होली पर घर जाने वालों की भीड़ नजर आ रही है। लेकिन होली से चार दिन पहले ही ट्रेनों में बिल्कुल जगह नहीं है। दिल्ली, चड़ीगढ़, मुंबई और कोलकाता की रेगुलर ट्रेनें भरी हुई है। विमान कंपनियों का किराया भी डबल कर दिया गया है। प्राइवेट बस कंपनियों ने भी अपने किराए हाईफाई कर दिए हैं। जिससे लोगों को होली पर घर जाने में मुश्किलें आ रही हैं।

Train station crowd

सांकेतिक फोटो

होली का त्योहार आने में बस चार दिन ही बचे हैं। लेकिन अभी से ही दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ से गोरखपुर के लिए रेगुलर ट्रेनें पैक हैं। वहीं फ्लाइट का किराया भी बहुत महंगा हो गया है। 11 से 14 मार्च के बीच गोरखपुर आने वाली फ्लाइट्स का किराया 10 हजार के ऊपर पहुंच गया है। वहीं प्राइवेट बसों का किराया भी दोगुना हो गया है।इन बसों का दिल्ली, कोटा, जयपुर से किराया 2200 से लेकर 4500 रुपये तक हो गया है। होली के बाद वापसी के लिए भी 16 और 17 मार्च को सबसे अधिक किराया है। इस दौरान किराया 13000 के पार पहुंच गया है। हालांकि फेस्टिवल स्टेशल ट्रेनों और रोडवेज की अतिरिक्त बसों के चलने से लोगों को कुछ राहत है।

End of Feed