दिल्ली

इंडिया गेट से लेकर सी-हेक्सागन तक मंगलवार को ये रास्ते दिल्ली में रहेंगे बंद, देख लीजिए पूरी लिस्ट

Delhi Traffic Advisory: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर मंगलवार को मध्य दिल्ली में मैराथन के कारण यातायात प्रभावित रहेगा।परामर्श के अनुसार, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से शुरू होने वाली ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में लगभग 7,700 लोग हिस्सा लेंगे।

Image

दिल्ली में मंगलवार को बंद रहेंगे कई रास्ते (फाइल फोटो)

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में मंगलावर को कई इलाकों में ट्रैफिक रहेगा बाधित
  • दिल्ली मैराथन के कारण यातायात होगा प्रभावित
  • सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर मैराथन

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में मंगलवार (29 October 2024) को कई इलाकों में यातायात बाधित रहेगी। किसी इलाके में सड़क पूरी तरह से बंद रहेगी तो कहीं आंशिक रूप से। मंगलवार को इंडिया गेट से लेकर सी-हेक्सागन तक यातायात बाधित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक विभाग ने मंगलवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है।

दिल्ली मैराथन के कारण यातायात बाधित

मिली जानकारी के अनुसार सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर मंगलवार को मध्य दिल्ली में मैराथन के कारण यातायात प्रभावित रहेगा।परामर्श के अनुसार, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से शुरू होने वाली ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में लगभग 7,700 लोग हिस्सा लेंगे। परामर्श में कहा गया है कि वाहन चालकों को सूचित किया जाता है कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के उत्सव के हिस्से के रूप में मंगलवार सुबह सात बजकर 40 मिनट पर मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम के गेट संख्या एक से ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इस मैराथन में करीब 7,700 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

कहां से कहां तक मैराथन

परामर्श के मुताबिक, प्रतिभागी बस और कार से मैराथन स्थल पर पहुंचेंगे, इसलिए सुबह छह बजकर 45 मिनट से लेकर मैराथन के पूरा होने तक इंडिया गेट, सी-हेक्सागन की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। परामर्श में बताया गया है कि मैराथन गेट संख्या एक से शुरू होगी और मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, सी-हेक्सागन, शाहजहां रोड के सामने से होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा पर समाप्त होगी।

कौन-कौन से रास्ते बाधित होंगे

परामर्श के अनुसार, तिलक मार्ग-भगवानदास रोड चौराहे, पुराना किला रोड-मथुरा रोड चौराहे, शेरशाह रोड-मथुरा रोड चौराहे, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग-सुब्रमण्यम भारती मार्ग चौराहे, क्यू-प्वाइंट, राउंडअबाउट मानसिंह रोड, राउंडअबाउट जसवंत सिंह रोड, केजी मार्ग-फिरोजशाह रोड चौराहे और मंडी हाउस गोल चक्कर से यातायात मार्ग में बदलाव किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article