दिल्ली

दिल्ली पालिका बाजार से चाइनीज मोबाइल जैमर बरामद, जांच में जुटी पुलिस, दुकानदार गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के पालिका बाजार में दुकानों के वेरिफिकेशन के दौरान पुलिस को एक दुकान से मोबाइल नेटवर्क जैमर मिला है। पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से इसे बेचने की कोशिश कर रहे दुकान के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

पालिका बाजार में मिला मोबाइल जैमर

दिल्ली पुलिस ने पालिका बाजार की दुकानों के वेरिफिकेशन के एक संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किया। पुलिस ने बताया कि ये डिवाइस मोबाइल नेटवर्क जैमर की तरह काम करता है। इस तरह के मोबाइल जैमर डिवाइस को मार्केट में बेचना गैरकानूनी है। बीते दिनों रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में एक बम धमाका हुआ था। उसके बाद इस प्रकार पालिका बाजार में मोबाइल जैमर पकड़ा जाना कोई मामूली बात नहीं है, इससे शहर की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब शहर के अन्य बाजारों की भी जांच की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि इस चाइनस मोबाइल नेटवर्क जैमर की क्षमता 50 मीटर की है। इसे बेचने की कोशिश कर रहे दुकान के मालिक रवि माथुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जैमर को लेकर हुई पूछताछ के दौरान रवि माथुर ने बताया कि वह इसे लाजपत राय मार्केट से 25 हजार रुपये में लाया था। वह मार्केट में मोबाइल जैमर को ऊंचे दामों में बेचने की कोशिश कर रहा था।

बिना लाइसेंस जैमर बेचना गैरकानूनी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैमर को बेचने के लिए दुकानदार को लाइसेंस और कई डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होती है। इसे बेचने के लिए कैबिनेट सेक्रेटेरिएट ने गाइडलाइंस भी बनाई हुई हैं। जैमर को आम दुकानदारों द्वारा बाजारों में नहीं बेचा जा सकता है। डीसीपी नई दिल्ली देवेश महेला ने बताया कि पालिका बाजार से जैमर मिलने के बाद राजधानी के अन्य बाजारों की भी जांच की जाएगी। मोबाइल जैमर के माध्यम से किसी भी कम्यूनेशन को ठप किया जा सकता है। बता दें कि इस तरह के मोबाइल जैमर सुरक्षा के लिए बढ़ा खतरा है। जैमर मिलने पर पुलिस ने टेलीकम्युनिकेशन विभाग को इसकी जानकारी दी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article