Chandni Chowk Sealing: चांदनी चौक में चल रही सीलिंग कार्रवाई और एमसीडी द्वारा लगातार भेजे जा रहे नोटिसों ने व्यापारियों के बीच चिंता और आक्रोश की स्थिति पैदा कर दी है। विशेष रूप से कटरा नील क्षेत्र में हालात ज्यादा गंभीर हैं, जहां बीते दो महीनों में चार दुकानों को सील किया जा चुका है और हाल ही में 42 अन्य दुकानों को भी सीलिंग नोटिस जारी किए गए हैं।
चांदनी चौक में व्यापारियों ने MCD सीलिंग के खिलाफ किया प्रदर्शन (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)
इस कार्रवाई के विरोध में नील कटरा के व्यापारियों ने इस महीने के मध्य में दो दिनों तक बाजार बंद रखा था। अब स्थिति को लेकर दिल्ली हिंदुस्तानी मर्केंटाइल एसोसिएशन (डीएचएमए) ने बुधवार को एक अहम बैठक बुलाई है, जिसमें विभिन्न बाजारों के व्यापारी प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस बैठक में आगामी रणनीति, संभावित बाजार बंद और विरोध के अन्य तरीकों पर चर्चा की जाएगी।
100 सालों से अधिक समय से व्यवसाय
वहीं, सोमवार को व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह से मुलाकात कर सीलिंग नोटिसों को रद्द करने और कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग करेगा। डीएचएमए के महासचिव श्रीभगवान बंसल ने बताया कि चांदनी चौक एक विशेष व्यापारिक क्षेत्र है, जहां पिछले 100 वर्षों से अधिक समय से व्यवसाय हो रहा है। जिन दुकानों को नोटिस दिए गए हैं या सील किया गया है, वे सभी निजी संपत्तियों पर दशकों से संचालित हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
