Bangles Market in Delhi: नवरात्रि में अब अधिक समय बाकी नहीं रह गया है। 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि (Navratri 2025) की शुरुआत हो रही है और इसके साथ ही त्योहारों का सीजन भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में अगर आप भी नवरात्रि में दुर्गा पूजा (Durga Puja 2025), डांडिया (Dandiya Event) या अन्य फंक्शन में जाने की तैयारी कर रहे हैं और आउटफिट के साथ मैचिंग चूडियां नहीं मिल रही है तो आपको अब परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। हम आपको दिल्ली की उन 4 बेहतरीन मार्केट के बारे में बताएंगे, जहां से आप केवल नवरात्रि की नहीं, बल्कि दीवाली (Diwali 2025) और छठ (Chhath 2025) तक के सभी त्योहारों के लिए चूड़ियों के ढेर सारे सेट खरीद सकते हैं, वो भी किफायती दामों में। तो आइए आपको दिल्ली की बेस्ट चूड़ियों की मार्केट (Delhi Bangles Market) के बारे में बताए।
दिल्ली में चूड़ियों की मार्केट (फोटो - Canva)
बल्लीमारान मार्केट (Ballimaran Market)
चूड़ियों की बात हो और चांदनी चौक का नाम न आए ये हो ही नहीं सकता। चांदनी चौक में स्थित बल्लीमारान में आपको फैंसी से लेकर प्लेन और ब्राइडल तक हर तरह की चूड़ियां मिल जाएंगी। गालिब की हवेली से लेकर ये पूरी गली चूड़ियों की बेहतरीन कलेक्शन के लिए प्रसिद्ध है।
दिल्ली में चूड़ियों की मार्केट (Photo Canva)
सीलमपुर मार्केट (Seelampur Market)
दिल्ली की सीलमपुर मार्केट भी चूड़ियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां आपको एक से बढ़कर एक बेहतरीन चूड़ियों के डिजाइन मिल जाएंगे। रोजमर्रा जीवन में पहनने वाली चूडियां हो या शादी फंक्शन में पहनने वाली चूड़ियां आपको यहां सब मिलेगा वो भी किफायती दामों में। चूड़ियों के साथ उसे और खूबसूरत बनाने के लिए आपको कंगन सेट भी मिल जाएगा।
दिल्ली में चूड़ियों की मार्केट (Photo Canva)
सदर बाजार (Sadar Bazaar)
दिल्ली की मार्केट की चर्चा हो और इसमें सदर मार्केट का नाम न हो ये तो मुश्किल है। सदर मार्केट में चूड़ियों की बेहतरीन वेरायटी है और इनका किफायती दाम भी है। छोटी बच्ची से लेकर दादी तक के लिए आपको यहां चूड़ियां मिल जाएंगी। प्लेन से लेकर ब्राइडल चूड़ियों की भी यहां बेहतरीन कलेक्शन मौजूद है। चूड़ियों के दाम और उनकी वेरायटी लोगों को यहां खींच लाती है।
दिल्ली में चूड़ियों की मार्केट (Photo Canva)
कनॉट प्लेस (Connaught Place)
जी हां, दिल्ली के कनॉट प्लेस केवल अपने ब्रांडेड कपड़ों और एस्थेटिक कैफों के लिए भी प्रसिद्ध नहीं है। बल्कि यह यहां मिलने वाली खूबसूरत चूड़ियों के लिए भी जाना जाता है। हालांकि इसके बारे में अधिकतर लोगों को मालूम नहीं है। बता दें कि कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर के पास चूड़ी मार्केट है, जहां से आप सुंदर से सुंदर और फैंसी से फैंसी चूड़ियां कम दाम में ले सकते हैं। यहां कांच, कुंदन और कलरफुल चूड़ियां मिलती हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
