LIVE

आज का मौसम, 22 February 2025 IMD Winter Weather Forecast LIVE: पश्चिमी विक्षोभ के चलते कहीं होगी बारिश तो कहीं गिरेंगे ओले, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के भी आसार

Pooja KumariUpdated Feb 22, 2025, 14:24 IST
Follow on Google News
आज का मौसम, 22 February 2025 IMD Winter Weather Forecast LIVE: पश्चिमी विक्षोभ के चलते कहीं होगी बारिश तो कहीं गिरेंगे ओले, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के भी आसार

आज का मौसम, 22 February 2025 IMD Winter Weather Forecast LIVE: पश्चिमी विक्षोभ के चलते कहीं होगी बारिश तो कहीं गिरेंगे ओले, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के भी आसार

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम में बदलाव होने की संभावना है। फिलहाल दिल्ली में सुहावना मौसम बना हुआ है। हालांकि आज कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। इस दौरान पहाड़ी राज्यों में भी कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में चक्रवाती सर्कुलेशन की वजह से तूफान और भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। देश के अन्य हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

FEB 22, 2025 14:24 IST

प्रयागराज में इस हफ्ते मौसम का हाल

FEB 22, 2025 14:04 IST

दिल्ली में सुबह 12.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सुबह के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहे। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8:30 बजे आर्द्रता का स्तर 93 प्रतिशत दर्ज किया गया।
FEB 22, 2025 12:25 IST

राजस्थान में आज शुष्क रहा मौसम

राजस्थान में आज मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
FEB 22, 2025 11:02 IST

दिल्ली में आज मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
FEB 22, 2025 08:45 IST

जम्मू और कश्मीर के डोडा जिले के भलेसा में ताजा बर्फबारी के विजुअल्स

https://x.com/ANI/status/1893136474167747010
FEB 22, 2025 08:34 IST

जम्मू और कश्मीर: बुधल-माहोर-गूल रोड पर जमी बर्फ हटाई जा रही

FEB 22, 2025 08:02 IST

जम्मू-कश्मीर में इस दिन होगी बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 25-28 फरवरी के दौरान अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या हिमपात हो सकता है जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इस वर्ष कश्मीर में शीतकाल अधिकतर शुष्क रहा है तथा जनवरी और फरवरी के महीनों में वर्षा में लगभग 80 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
FEB 22, 2025 06:05 IST

राजस्थान में तापमान में गिरावट के आसार


राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते चौबीस घंटे में हनुमानगढ़ जिले में संगरिया सहित कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। हालांकि बाकी राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है। शेष अधिकांश भागों में आगामी चार-पांच दिन मौसम मुख्यत शुष्क रहने के आसार है। आगामी 24 घंटों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। जबकि 23 फरवरी से पुनः तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है।
FEB 22, 2025 06:05 IST

कश्मीर में आज शुष्क रहेगा मौसम


कश्मीर में कई स्थानों पर शुक्रवार को ताजा हिमपात हुआ जबकि मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई। फेमस पर्यटन स्थल गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम में रातभर हिमपात हुआ। वहीं अनंतनाग, जोजिला दर्रा, बनिहाल, साधना दर्रा, कुपवाड़ा के माछिल और बांदीपोरा के राजदान दर्रे में भी हिमपात दर्ज किया गया। इसके अलावा श्रीनगर सहित घाटी के मैदानी इलाकों में रातभर रुक-रुक कर बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा कि 21-24 फरवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा, लेकिन बादल छाए रहने की संभावना है।
FEB 22, 2025 06:04 IST

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा तापमान


मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस कमी आ सकती है। जिसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। भारत के बाकी के हिस्सों में अगले 4-5 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव आने की संभावना नहीं है। वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो उत्तर पश्चि भारत में अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। वहीं गुजरात क्षेत्र में भी अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि इसके बाद 2 दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है।
FEB 22, 2025 06:04 IST

इन राज्यों में ओले गिरने की संभावना


मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरी ओडिशा, दक्षिण झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में दोपहर या शाम के समय बिजली गिरने की ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा के साथ तूफान आने का भी अनुमान जताया गया है।
FEB 22, 2025 06:04 IST

पूर्वी भारत में दो दिन बिगड़ा रहेगा मौसम


मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत में 22 और 23 फरवरी को आंधी आने या बिजली गिरने या ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इस दौरान कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश भी हो सकती है।