Delhi: कड़ी धूप को देगा टक्कर कॉलर फैन और एसी हेलमेट, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को लू से बचाने के लिए जारी की गई योजना

दिल्ली में बढ़ती गर्मी को देखते हुए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को कॉलर फैन और एसी हेलमेट देने की योजना बनाई जा रही है ताकि उन्हें भीषण गर्मी से राहत मिल सके। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में काम करने के दौरान आ रही परेशानियों को डीसीपी के समक्ष रखने के बाद विभाग ने एक्शन लिया है।

दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। यहां मानों आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी में दोपहर के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना कम होने लगा है। इस बीच चिलचिलाती धूप और गर्मी में ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिस को राहत देने की कोशिश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, गर्मी से जूझते हुए काम करने वाली दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के कर्मियों को विभाग कॉलर फैन और एयर कंडीशन वाले हेलमेट देने की योजना बना रहा है।

Delhi (3)

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को गर्मी-लू से बचाने की योजना

ट्रैफिक पुलिस को गर्मी में नहीं होना पड़ेगा परेशान

बता दें कि यह पहल 'संपर्क सभा' में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों द्वारा अपनी व्यथा बताने के बाद की गई है। कर्मियों ने डीसीपी (नई दिल्ली) राजीव कुमार के समक्ष अपनी समस्याएं रखी थी। डीसीपी ने अब इन चिंताओं को दूर करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कॉलर फैन और एसी हेलमेट के प्रावधान सहित कई उपाय तैयार किए जा रहे हैं, ताकि खराब मौसम के दौरान कर्मियों को होने वाली असुविधा को कम किया जा सके।

End of Feed