भगदड़ के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गईं सुविधाएं, टिकट काउंटर और वेंडिंग मशीनों में इजाफा

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर और वेंडिंग मशीनें बढ़ाई गईं हैं। वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सुविधाओं में विस्तार किया है। रेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ से 15 फरवरी को नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटनाओं की कुछ तस्वीरें हटाने को कहा है।

दिल्ली: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में ट्रेन से जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सुविधाओं में विस्तार किया है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाल ही में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा व्यवस्था के साथ टिकट काउंटर और ऑटोमेटेड टिकट वेंडिंग मशीनों की संख्या भी बढ़ाई गई है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि अब कुंभ मेला अपने अंतिम सप्ताह में पहुंच गया है। महाशिवरात्रि के दिन आखिरी पवित्र स्नान का आयोजन होगा। इस अवसर पर हमारी तैयारियों को और बेहतर बनाने का लक्ष्य है, ताकि यात्री सुविधाओं को बढ़ाया जा सके तथा यातायात में कोई व्यवधान न हो। स्टेशन पर टिकट काउंटर, ऑटोमेटेड टिकट वेंडिंग मशीनें, खानपान सुविधाएं और सुरक्षा बढ़ाई गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा का अनुभव हो।

New Delhi Railway Station

15 अनारक्षित टिकट काउंटर

उन्होंने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर विशेष तैयारियां की गई हैं। अजमेरी गेट की ओर एक इनक्लोजर, एक एरिना और एक होल्डिंग क्षेत्र का विकास किया गया है। 15 अनारक्षित टिकट काउंटर और 10 ऑटोमेटेड टिकट वेंडिंग मशीनें चालू हो जाएंगी। वर्तमान में 10 काउंटर और पांच ऑटोमेटेड मशीनें काम कर रही हैं। इसके अलावा, यात्रियों के खानपान के लिए काउंटर लगाए गए हैं और महिलाओं के लिए एक अलग काउंटर खोला जाएगा। एक इन्क्वायरी काउंटर भी बनाया गया है ताकि किसी भी यात्री को कोई समस्या न हो और उन्हें सही दिशा मिल सके।

End of Feed