Delhi Crime News: दिल्ली के संगम विहार में बीती रात को बीच रास्ते पर गैंगवार हुई। करीब एक घंटे तक चले इस खूनी खेल में तीन लोग घायल हो गए। जिसमें से दो लोगों की हालत गंभीर है। संगम विहार में हुई गैंगवार में दो हमलावरों ने नासिर नाम के युवक को गोली मार दी गई। जिसके बाद नासिर के परिवार वालों ने दोनों हमलावरों को घरे लिया और उनकी जमकर पिटाई की। जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली में गैंगवार
नासिर के गर्दन में लगी गोली
संगम विहार में हुई गैंगवार में हमलावर साहिल और राहुल ने नासिर की गर्दन में गोली मारी। जिसके बाद आरोपी नासिर के दूसरे साथी को मारने जा रहे थे, तभी नासिर के परिवार वालों ने दोनों हमलावरों को घेर लिया। इसी दौरान दूसरे लोगों ने साहिल और राहुल से पिस्टल छीन ली। दोनों पर पत्थर और पत्थर की पटिया से हमला किया गया।
ये भी पढ़ें - Maha Kumbh 2025: महाकुंभ का काशी में असर, गंगा में संचालित नावों पर लगेगी रेट लिस्ट; मार्केट रेट से इतना ज्यादा होगा किराया
साहिल और नासिर आईसीयू में भर्ती
हमलावर साहिल को मौके पर ही पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। वहीं राहुल के पैर के अलावा कई जगहों पर फैक्चर आए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नासिर और साहिल की हालत बहुत गंभीर है। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
