दिल्ली

Delhi Encounter: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और हिमांशु भाऊ गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़, 3 बदमाश गिरफ्तार

Delhi Police Encounter: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम ने मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गैंग के 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद उसे अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।

Delhi Police Encounter: दिल्ली के बेगमपुर थाना इलाके में शुक्रवार देर रात क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश घायल हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ये बदमाश हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़े हुए थे और किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। हालांकि, पुलिस ने इन्हें पहले ही पकड़ लिया और उनकी साजिश को नाकाम कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश दीप विहार की तरफ से गुजर रहे थे। क्राइम ब्रांच के पास पहले से ही जानकारी थी और टीम गुप्त सूचना के आधार पर बदमाशों का इंतजार कर रही थी। क्राइम ब्रांच टीम ने जैसे ही बाइक सवार इन बदमाशों को देखा, तो उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

एक बदमाश के पैर में लगी गोली

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दो राउंड गोलियां चलाई गईं, जो एक बदमाश के पैर में लग गईं और वह घायल हो गया। घायल बदमाश को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। मुठभेड़ में बाइक सवार तीनों बदमाशों को पकड़ लिया गया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और उन्होंने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के कब्जे से हथियार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, बदमाश घटना को अंजाम देने के लिए इनका इस्तेमाल करने वाले थे। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

(इनपुट - IANS)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article