- Amazing Place in Delhi-NCR: दिल्ली में घूमने के लिए कई अच्छी जगहें हैं, जैसे कि इंडिया गेट, लाल किला, कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, लोटस टेंपल, अक्षरधाम मंदिर, लोधी गार्डन, छतरपुर मंदिर, जामा मस्जिद, और चांदनी चौक वहीं आप थोड़ा और सर्च करके यहां की और भी घूमने वाली जगहों की खोज कर सकते हैं।
दिल्ली में घूमने के लिए कई अच्छी जगहें हैं
दिल्ली-NCR में छुट्टियों का आनंद लेने के लिए नए और रोमांचक स्थानों की तलाश में रहें यहां पर आप परिवार या दोस्तों के साथ बेहतरीन पिकनिक के लिए फेमस पिकनिक स्पॉट्स पर विचार करें वैसे दिल्ली की इन जगहों पर जाकर आपको पक्का आनंद आएगा, ये रहे वो स्थान-
वैसे बता दें कि दिल्ली भारत की राजधानी ही नहीं, पर्यटन का प्रमुख केंद्र भी है। राजधानी होने के कारण भारतीय सरकार के अनेक कार्यालय, राष्ट्रपति भवन, संसद भवन आदि अनेक आधुनिक स्थापत्य के नमूने तो यहाँ देखे ही जा सकते हैं, प्राचीन नगर होने के कारण इसका ऐतिहासिक महत्त्व भी है। पुरातात्विक दृष्टि से कुतुबमीनार और लौह स्तंभ जैसे विश्व प्रसिद्ध निर्माण यहाँ पर आकर्षण का केंद्र समझे जाते हैं। एक ओर हुमायूँ का मकबरा जैसा मुगल शैली की ऐतिहासिक राजसिक इमारत यहाँ है तो दूसरी ओर निज़ामुद्दीन औलिया की पारलौकिक दरगाह है।
लगभग सभी धर्मों के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल यहां हैं बिड़ला मंदिर, बंगला साहब का गुरुद्वारा, बहाई मंदिर और देश पर जान देने वालों का स्मारक भी राजपथ पर इसी शहर में निर्मित किया गया है। भारत के प्रधान मंत्रियों की समाधियां हैं, जंतर मंतर है, लाल किला है साथ ही अनेक प्रकार के संग्रहालय और बाज़ार हैं जो दिल्ली घूमने आने वालों का दिल जीत लेते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
