Delhi Handloom Haat: कोलकाता से आई सपना कोलकाता के प्रसिद्ध कंथा स्टिच को दिल्ली के लोगों के बीच लेकर आई हैं। दिल्ली के जनपथ स्थित हैंडलूम हॉट में अलग-अलग राज्यों से कपड़ों की नक्काशी करने वाले कारीगर पहुंचे हैं। सभी कलाकार अपनी-अपनी कारीगरी से अलग ही रंग बिखेर रहे हैं। उन्हीं में से एक कारीगर सपना दत्ता हैं। सपना पश्चिम बंगाल बंगाल से आई हैं। सपना ने हैंडलूम हॉट पर अपना स्टॉल लगाया है। वे बंगाल के कंथा स्टिच से तैयार हुए ब्लाउज के कलेक्शन लोगों को बेच रही हैं।
सपना कहती हैं कि उनके पास हैंड प्रिंट ब्लाउज की खासी डिमांड है। वो कंथा स्टिच की खासियत बताती हैं। कहती हैं कि यह पूरी तरह हैंडमेड है। इसको बनाने में पुराने कपड़ों जैसे कि साड़ियों या चादरों को नया रूप दिया जाता है। कारीगर पहले कपड़े पर कढ़ाई का डिजाइन उकेरते हैं और फिर उसमें रंगीन धागों से फूल, पशु-पंछी और प्राकृतिक चित्र उकेरते हैं। इस प्रक्रिया में विशिष्ट कलाकृति के लिए काफी समय देना होता है।
ब्लाउज की कीमत
सपना के स्टॉल में 34 साइज से लेकर 48 साइज तक के रेडीमेड ब्लाउज हैं। उनके पास रिवर्स कंथा स्टिच ब्लाउज की भी मांग है, जिसके दोनों ओर डिजाइनिंग की गई है। यह प्योर सिल्क से बनाया गया है। एक ब्लाउज की कीमत 350 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक तय की गई है।
सपना के स्टॉल में क्या है खास?
- दिल्ली में कला की विविधता का प्रदर्शन
- सपना, जो कोलकाता से आई हैं, कंथा स्टिच का प्रदर्शन कर रही हैं
- दिल्ली के हैंडलूम हाट में विभिन्न राज्यों के कारीगरों की भागीदारी
- सपना दत्ता का स्टॉल, जहां बंगाल के कंथा स्टिच से बने ब्लाउज की प्रदर्शनी
- हैंड प्रिंट ब्लाउज की भी मांग
- कंथा स्टिच की प्रक्रिया: पुराने कपड़ों को नया रूप देना
- कढ़ाई के डिजाइन में फूल, जानवर और प्राकृतिक दृश्य शामिल
- रेडीमेड ब्लाउज की साइज: 34 से 48
- रिवर्स कंथा स्टिच ब्लाउज, जो प्योर सिल्क पर डिजाइन होते हैं
- ब्लाउज बनाने में 4 से 5 दिन का समय लगता है
- ब्लाउज की कीमत: 350 रुपए से 5000 रुपए तक, डिजाइन पर निर्भर
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
