Delhi: देश का पहला अर्बन एक्सप्रेस-वे कई मामलों में खास, दिल्ली-गुरुग्राम के बीच मिलेगी फास्‍ट कनेक्टिविटी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2023, 11:47 AM IST

Delhi: राजधानी दिल्ली से गुरुग्राम व अन्‍य शहरों के बीच फास्‍ट कनेक्टिविटी देने के लिए द्वारका एक्‍सप्रेसवे का निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है। इसका करीब 80 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। इस एक्‍सप्रेसवे का जून में शुरू होने की उम्‍मीद है। जिसके बाद दिल्‍ली से गुरुग्राम के अलावा कई दूसरे राज्‍यों में जाना भी आसान हो जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • द्वारका एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 29 किलोमीटर
  • एक्‍सप्रेसवे का 80 फीसदी कार्य पूरा, जून से शुरू
  • दिल्‍ली से गुरुग्राम व कई अन्‍य राज्‍यों के सुधरेगी कनेक्टिविटी


Delhi: राजधानी दिल्ली से दूसरे शहरों में बेहतर रोड कनेक्टिविटी देने के लिए लगातार वर्ल्‍ड लेवल राजमार्गों का निर्माण किया जा रहा है। दिल्‍ली से गुरुग्राम के बीच बन रहा द्वारका एक्‍सप्रेसवे भी इसी प्रोजेक्‍ट का हिस्‍सा है। यह दिल्‍ली के साथ देश का पहला एलिवेडिट अर्बन एक्‍सप्रेसवे होगा। इस एक्सप्रेवे का निर्माण करीब 80 फीसदी पूरा होगा। इसके कुछ हिस्‍सों पर वाहनों की आवाजाही भी होने लगी है। इस साल जून तक द्वारका एक्‍सप्रेसवे को पूरी तरह से शुरू करने का लक्ष्‍य रखा गया है। जिसके बाद दिल्‍ली से गुरुग्राम के बीच आने-जाने वाले वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिल जाएगी।

dwarka expressway

द्वारका एक्‍सप्रेसवे

दिल्ली से गुरुग्राम के खेड़की धौला के बीच बन रहे इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 29 किलोमीटर होगी। इस एक्सप्रेस-वे का 10.1 किलोमीटर हिस्सा दिल्ली और 18.9 किलोमीटर का हिस्सा गुरुग्राम में पड़ेगा। यह दिल्ली में शिवमूर्ति पास से एनएच-8 से कनेक्‍ट होकर द्वारका के सेक्टर-21 होते हुए गुरुग्राम के सेक्टरों से होते हुए खेड़की धौला टोल प्लाजा के पास जाकर समाप्‍त होगी। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली एयरपोर्ट से कनेक्‍ट होगा। साथ ही इसके बनने के बाद एयरपोर्ट से चंडीगढ़ व पंजाब तरफ जाने वाले वाहन चालकों को भी नया रूट मिल सकेगा।

End of Feed