New Delhi: दिल्ली सरकार खरीदने जा रही है E-Buses, जानें कैसे लगाएगी चक्कर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 27, 2023, 05:14 PM IST

Delhi E-Buses: मोहल्ला बस योजना की घोषणा वित्तवर्ष 2023-24 के लिए दिल्ली के वार्षिक बजट में की गई थी। इसका उद्देश्य नौ मीटर से छोटी बसों का परिचालन करना है ताकि उन इलाके के आखिरी छोर तक बस सेवा शुरू की जा सके, जहां की सड़कें कम चौड़ी हैं या अधिक भीड़-भाड़ है।

Delhi E-Buses: दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी मोहल्ला बस योजना ( Mohalla Bus Scheme) के अगले कुछ महीनों में कार्यान्वित होने की उम्मीद है और इसके लिए दिल्ली परिवहन निगम (DTC) इस सप्ताह ई-बसों (E-Buses) की खरीद के लिए करार करने जा रहा है। वहीं, मोहल्ला बस योजना की घोषणा वित्तवर्ष 2023-24 (Financial Year 2023-24) के लिए दिल्ली के वार्षिक बजट में की गई थी। इसका उद्देश्य नौ मीटर से छोटी बसों का परिचालन करना है ताकि उन इलाके के आखिरी छोर तक बस सेवा शुरू की जा सके, जहां की सड़कें कम चौड़ी हैं या अधिक भीड़-भाड़ है।

New Delhi: दिल्ली सरकार खरीदने जा रही है E-Buses, जानें कैसे लगाएगी चक्कर

New Delhi: दिल्ली सरकार खरीदने जा रही है E-Buses, जानें कैसे लगाएगी चक्कर (Image: Pixabay)

क्या कहा अधिकारी ने?

हालांकि एक अधिकारी ने कहा कि ‘उम्मीद है कि हम ई-बस निर्माताओं के साथ बसों की खरीद संबंधी करार पर इस सप्ताह या अगले सप्ताह के शुरुआत में हस्ताक्षर करेंगे। बसों की आपूर्ति तीन से पांच महीने में होने की उम्मीद है। अब सर्वेक्षण आंकड़ों का मिलान उन इलाकों की आबादी, सड़क अवसंरचना और उनकी चौड़ाई संबंधी आंकड़ों से किया जा रहा है।’

End of Feed