दिल्ली में अब तक का सबसे बड़ा भूकंप कब आया, कितना हुआ था नुकसान?

देश की राजधानी नई दिल्ली और NCR के अन्य इलाकों में आज सुबह लोगों की नींद बड़े भूकंप के साथ खुली। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोगों को ऐसा लगा कि धरती के अंदर जैसे मेट्रो चल रही हो। इसके साथ ही तेज आवाज भी सुनने को मिली। क्या आप जानते हैं दिल्ली का सबसे बड़ा भूकंप कब आया था? चलिए जानते हैं -

देश की राजधानी नई दिल्ली आज यानी सोमवार 17 फरवरी को सुबह-सुबह 4 रिक्टर स्केल का भूकंप महसूस किया गया। इस भूकंप के झटके काफी तेज महसूस किए गए। गंगा-यमुना के मैदानी इलाके में पड़ने वाले दिल्ली-एनसीआर के लोगों में इस भूकंप से दहशत का माहौल है। यह दिल्ली में आने वाला अब तक का सबसे बड़ा भूकंप नहीं है। क्या आप जानते हैं कि दिल्ली में अब तक का सबसे भीषण भूकंप कब आया और उससे कितना नुकसान पहुंचा था।

biggest earthquak in delhi

दिल्ली का सबसे बड़ा भूकंप कब आया

सिस्मिक जोन IV में दिल्ली

बता दें कि दिल्ली सिस्मिक जोन IV में आता है, जो भूकंप के लिहाज से काफी ज्यादा सेंसिटिव है। हालांकि, यहां पर देश में सबसे ज्यादा भूकंप नहीं आते हैं, लेकिन देश के किसी भी हिस्से में आने वाले भूकंप के झटके दिल्ली तक भी महसूस होते हैं। विशेषतौर पर हिमालय की हिंदुकुश पर्वत श्रंखला में कहीं भी आने वाले भूकंप के झटके दिल्ली में महसूस होते हैं।

End of Feed