दिल्ली

Delhi AQI: दिल्ली में हवा और हुई साफ, हटाया गया GRAP-2,अब नहीं रहेंगी ये पाबंदियां

Delhi GRAP-2: दिल्ली की आबो-हवा और साफ हो गई है, इसे देखते हुए GRAP-2 हटा लिया गया है, देख लें अब किन पाबंदियों से मुक्ति मिल गई है।

Image

दिल्ली की आबो-हवा अब पहले से बेहतर (फाइल फोटो)

Delhi GRAP-2: दिल्ली में पलूशन केलेवल में और सुधार हुआ है इस स्थिति को इसे देखते हुए प्रदूषण वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रैप-2 को हटाने का निर्णय लिया है। दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) की वायु गुणवत्ता से जुड़े केंद्र के पैनल ने अनुकूल मौसम संबंधी स्थितियों के कारण प्रदूषण स्तर में गिरावट आने के बाद सोमवार को क्रमिक प्रतिक्रिया कार्ययोजना के चरण दो (ग्रैप-2) से संबंधित प्रतिबंधों को हटा दिया।

दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक शाम चार बजे 186 रहा, जो चरण दो के प्रतिबंधों को लागू करने के लिए जरूरी 300 अंक से काफी नीचे है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान का अनुमान है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम से खराब श्रेणी में रहेगा।एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने बेहतर वायु गुणवत्ता का श्रेय वेंटिलेशन गुणांक और 'प्रदूषकों के फैलाव के लिए बहुत अनुकूल स्थितियों' समेत अन्य कारकों को दिया।

चरण 2 के प्रतिबंध हटने के साथ ही अब एनसीआर राज्यों से अंतरराज्यीय बसों के दिल्ली में प्रवेश की अनुमति मिल गई है। सर्दियों के दौरान, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 'ग्रैप' के तहत प्रतिबंध लागू होते हैं, जो वायु गुणवत्ता को चार चरणों में वर्गीकृत करता है जिनमें चरण एक (खराब, वायु गुणवत्ता सूचकांक 201-300), चरण दो (बहुत खराब, वायु गुणवत्ता सूचकांक 301-400), चरण तीन (गंभीर, वायु गुणवत्ता सूचकांक 401-450), और चरण चार (अति गंभीर, वायु गुणवत्ता सूचकांक 450 से ऊपर) शामिल हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article