Delhi Assembly Speaker: बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष बन गए हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और रविंद्र इंद्राज ने उनके निर्वाचन के लिए प्रस्ताव रखा। यह प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हुआ। विजेंद्र गुप्ता को सर्वसम्मति से दिल्ली विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। उनके निर्वाचन के प्रस्ताव के विरोध में किसी ने भी आवाज नहीं उठायी।
विपक्ष नेता आतिशी ने दी बधाई
विजेंद्र गुप्ता दिल्ली की 8वीं विधानसभा की नवनिर्वाचित विधानसभा के अध्यक्ष होंगे। उनके चुनाव के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी उनके साथ अध्यक्ष के पद तक पहुंचीं। आतिशी ने हाथ मिलाकर उन्हें बधाई दी। इसके अलावा प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली ने भी उन्हें स्पीकर बनने पर बधाई दी।
15 मिनट के लिए स्थगित हुई विधानसबा की कार्यवाही
दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद सदन में हंगामा भी हुआ। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा में प्रदर्शन किया। विपक्ष की नेता आतिशी ने सीएम कार्यालय से डॉ. भीमराव अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें हटाने का आरोप लगाया। जिसपर स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि " यह शिष्टाचार संबोधन था। आपको इसे राजनीतिक मंच नहीं बनाना चाहिए था। विपक्ष नहीं चाहता कि सदन सुचारू रूप से चले। AAP सदन को बाधित करने के इरादे से आई है। सदन की गरिमा बनाए रखें।" इस हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
