दिल्ली

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम में अचानक बदलाव, पहाड़ी इलाकों में 'बर्फबारी' का असर

Delhi Weather: मौसम विभाग के अनुसार, तीन मार्च को दिल्ली और एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

Image

दिल्ली में मौसम का हाल (फाइल फोटो)

Delhi NCR Weather News: दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में एक बार फिर हल्की बारिश और ठंड ने दस्तक दी है। पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण दिल्ली-एनसीआर में मौसम में अचानक बदलाव देखा जा रहा है। बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है। इससे दिल्ली और इसके आस-पास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाएं चल रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, तीन मार्च को दिल्ली और एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

आगामी दो दिनों में तेज हवाओं के चलने का आशंका

चार मार्च से न्यूनतम तापमान में गिरावट और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों में तेज हवाओं के चलने का आशंका जताई है। इसके अलावा, सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है। पांच मार्च को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद 6 मार्च से मौसम में और बदलाव होने की संभावना है, जब तेज हवाओं के साथ तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि पहाड़ी इलाकों में हो रही तेज बारिश और बर्फबारी के कारण इस बदलाव का सीधा असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र हिमाचल और उत्तराखंड के नजदीक होने के कारण इन क्षेत्रों में अचानक आ रहे मौसम परिवर्तन से स्थानीय निवासियों को ठंड का अहसास हो रहा है।

इस सप्ताह पूरे एनसीआर में मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने की संभावना

इस सप्ताह पूरे एनसीआर में मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने की संभावना है। जहां एक तरफ हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है, वहीं तेज हवाएं और कोहरा भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 6 और 7 मार्च को भी हल्का कोहरा रहेगा और तापमान में मामूली बदलाव की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article