Delhi Incident Video: दिल्ली के ओल्ड राजेंन्द्र नगर IAS इंस्टीट्यूट हादसे पर फूटा छात्रों का गुस्सा, कहा- 'पैसों से मतलब पर..

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 28, 2024, 11:00 AM IST

old rajendra nagar incident: दिल्ली के ओल्ड राजेंन्द्र नगर के IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत पर छात्रों का गुस्सा फटा है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में भारी बारिश के बाद एक कोचिंग सेंटर की इमारत में पानी भरा
  2. इस घटना में UPSC की तैयारी कर रहे 3 स्टूडेंट की मौत हो गई है
  3. छात्रों ने इसे सरकार की लापरवाही बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया

मध्य दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में भारी बारिश के बाद एक कोचिंग सेंटर की इमारत के भूतल में पानी भर जाने से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने रहे तीन अभ्यार्थियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से दो छात्राओं और एक छात्र के शव बरामद किए गए हैं, इस घटना के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है।

old rajendra nagar incident

दिल्ली के ओल्ड राजेंन्द्र नगर हादसे पर छात्रों का फूटा गुस्सा

छात्रों ने अवैध कोचिंग संचालन की सुरक्षा उपायों में कमी पर सवाल उठाए और कार्रवाई की मांग की,साथ ही इसे सरकार की लापरवाही बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों के एक समूह ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की मौत पर प्रदर्शन किया और अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाए।

End of Feed