दिल्ली

Delhi: छात्रा ने कॉलेज की चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर, नहीं मिला सुसाइड नोट

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में विवेकानंद महिला कॉलेज की चौथी मंजिल से एक छात्रा ने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर है। पुलिस को छात्रा के पास से अभी कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

Image

दिल्ली

Delhi Student Attempted Suicide: दिल्ली में एक छात्रा ने आत्महत्या करने की कोशिश की। छात्रा ने कॉलेज की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान देने का प्रयास किया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है।

बीए फर्स्ट ईयर में पढ़ रही है छात्रा

यह घटना विवेक विहार इलाके में स्थित विवेकानंद महिला कॉलेज की है। जिसकी चौथी मंजिल से कूदकर उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। छात्रा पीतमपुरा गांव की रहने वाली है। इस कॉलेज में छात्रा ओपन स्कूल ऑफ लर्निंग की स्टूडेंट है। वह वीकेंड क्लासेस के लिए विवेकानंद कॉलेज आती है। यहां वह बीए प्रोग्राम फर्स्ट ईयर की छात्रा है।

सुसाइड नोट नहीं हुआ बरामद

आज करीब 12:00 बजे पुलिस को जानकारी मिली कि एक छात्रा कॉलेज की चौथी मंजिल से नीचे गिर गई है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है की छात्रा ने खुदकुशी की कोशिश की है हालांकि उसके पास से कोई अभी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल घायल छात्र को हेडगेवार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Mohit Om
मोहित ओमauthor

जनमानस की खबर को पाठकों तक पहुंचाना ही एकमात्र लक्ष्य। एक दशक से ज्यादा पत्रकारिता का अनुभव। अपराध के पीछे की साजिश को बेपर्दा करने वाली हर खबर पर पैनी निगाह रखता हूँ।

और पढ़ें
End of Article