Sonia Vihar-Pusta Flyover: दिल्ली को जाम से मुक्त कराने की दिशा में प्रयास चल रहा है। नई सरकार ने जमना पार, करावल नगर और सोनिया विहार के लोगों का सफर आसान बनाने के लिए सोनिया विहार पुस्ता इलाके में फ्लाईओवर बनाने को मंजूरी दे दी है। इसके निर्माण से लाखों लोगों को जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी। नानकसर गुरुद्वारा से शनि मंदिर (यूपी बॉर्डर) तक 6 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड सड़क बनाई जाएगी। सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने इस परियोजना के निर्माण के लिए हरी झंडी दिखा दी है। इस सड़क से बड़ी संख्या में लोगों को सहूलियत मिलेगी।
सोनिया विहार पुस्ता फ्लाईओवर रूट मैप (फाइल फोटो)
सोनिया विहार पुस्ता फ्लाईओवर की लंबाई
दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर परवेश वर्मा (PWD Minister Parvesh Verma) ने बताया कि जमना पार, करावल नगर, सोनिया विहार के लाखों लोगों को अब जाम से निजात मिलेगी। चूंकि, सोनिया विहार पुश्ता रोड को डबल, एलिवेटिड करने की मंजूरी दी है। नानकसर गुरुद्वारा से शनि मंदिर (यूपी बॉर्डर) तक बनेगी 6 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड सड़क बनेगी। इस परियोजना को पूरा करने के लिए सरकार 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
सोनिया विहार पुस्ता फ्लाईओवर की लागत
करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा ने परियोजना को मंजूरी मिलने पर सीएम का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा लंबे समय यहां सड़क बनाने की मांग चल रही थी, जो अब पूरी होने वाली है। इस रूट पर बड़ी संख्या में पेड़ हैं। लिहाजा, यहां फ्लाईओवर बनाने का फैसला लिया गया है। इसके दोनों ओर खंभे लगाए जाएंगे। शुरुआती लागत 500 करोड़ रुपये है, लेकिन आगे यदि लागत बढ़ती है तो राशि को और बढ़ाया जाएगा। जिस जगह पर निर्माण होना है वह बाढ़ विभाग की जमीन है। ऐसे में बाढ़ विभाग इसे पीडब्ल्यूडी को सौंपेगा। एनओसी मिलने के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करेगा, जिसके बाद फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू होगा। इस सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों के साथ अन्य वाहन चालकों को सहूलियत होगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
