दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बात करें तो दिल्ली में 8 अप्रैल से हीटवेव का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। यानी 5, 6 और 7 अप्रैल को मौसम सामान्य बना रहेगा, लेकिन तापमान में वृद्धि होती रहेगी। 8 अप्रैल से शहर में लू चलनी शुरू हो जाएगी। आज के मौसम की बात करें तो दिल्ली में आज धूप खिली रहेगी। 8 बजे से धूप तेज होने लगेगी और तापमान में वृद्धि होगी। दोपहर तक चिलचिलाती धूप में लोगों का निकलना मुश्किल हो जाएगी। तापमान बढ़ने के साथ रात में भी गर्मी का एहसास होने लगा है।
गाजियाबाद और नोएडा में हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली से सटे एनसीआर क्षेत्र में शामिल गाजियाबाद और नोएडा में हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। आज, 5 अप्रैल से लेकर 8 अप्रैल तक इन दोनों जिले में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां लू चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। गर्म हवाओं में और तपती धूप में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है।
गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम का हाल
गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम साफ बना हुआ है। यहां अभी हीटवेव का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन जिस तरह से इन दोनों शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ रहा है, जल्द ही यहां भी हीटवेव चलने का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल शहर के तापमान की बात करें तो आज गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
