Delhi: जादू टोने के शक में पूत बना कपूत, बेटे ने मां को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: दिल्ली बदरपुर इलाके में एक बेटे ने अपनी मां पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौते के घाट उतारा। बेटे को शक था कि उसकी मां उसे कनाडा जाने से रोकने के लिए कुछ कर रही है। इससे परेशान बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी।

Delhi Crime News: दिल्ली के बदरपुर इलाके से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी और पिता को ऊपर जाकर देखने के लिए कहा। लहूलुहान पड़ी पत्नी को देख पति ने पुलिस को मामले की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया। पूछताछ में हत्या की वजह जान सभी हैरान रह गए हैं।

Delhi Crime

बेटे ने मां को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मां की हत्या करने वाला बेटे को अपनी मां पर जादू-टोना करने का शक था। बताया जा रहा है कि बेटा कृष्णकांत कनाडा जाना चाहता था लेकिन उसके माता-पिता इस बात का विरोध करते थे। उनका कहना था कि पहले वह शादी कर ले और उसके बाद कनाडा चला जाए। इसी बात से नाराज कृष्णकांत (31 साल ) अक्सर अपने माता-पिता से लड़ता रहता था। उसको इस बात का शक था कि उसकी मां उसके ऊपर जादू टोना करती है, जिस कारण वह कनाडा नहीं जा पा रहा।

End of Feed