Delhi Crime: मंगोलपुरी में नाबालिग पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

Delhi Crime: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में कुछ युवकों द्वारा नाबालिग पर चाकू से वार कर हत्या करने का प्रयास किया गया है। इस घटना में नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक नाबालिग युवक पर चाकू से वार करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पार्क में क्रिकेट खेल रहे इस युवक पर कुछ अन्य युवकों द्वारा चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया। चाकूबाजी की इस घटना में युवक बुरी तरह से घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने मामले की जांच करते हुए बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले युवकों के सन्नी जसवंत गैंग से संबंध है। आपसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है।

End of Feed