दिल्ली

Delhi Pollution: धुंध की परत से घिरी दिल्ली, आज सुबह खराब रहा AQI, प्रदूषण में हल्की गिरावट

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। सोमवार को यहां का एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में दर्ज हुआ था। आज हवा के स्तर में थोड़ा सुधार देखने को मिला है। मंगलवार सुबह दिल्ली का औसत एक्यूआई 275 दर्ज हुआ। हालांकि सुबह कई इलाकों में धुंध की परत भी छाई रही।

Image

दिल्ली में प्रदूषण

Photo : ANI

Delhi Air Pollution: दिल्ली के औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली है। सुबह 6 बजे के करीब यहां औसत एक्यूआई 275 दर्ज किया गया। सर्दियों के शुरू होते ही दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने की समस्या देखने को मिलती है। इससे लोगों को सांस में परेशानी होती है, जिसमें खासतौर पर बच्चे और बूढ़े शामिल हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे एक्यूआई के बाद मंगलवार को इसमें मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

NCR में कितना है प्रदूषण

सीपीसीबी के अनुसार राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह 6:15 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 275 दर्ज किया, जो पिछली कई दिनों की तुलना में कम है, लेकिन अभी भी खराब श्रेणी में बना हुआ है। दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 180, गुरुग्राम में 232, गाजियाबाद में 227, ग्रेटर नोएडा में 219 और नोएडा में 226 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

11 इलाकों में एक्यूआई 300 पार

वहीं, इसके अलावा राजधानी दिल्ली के 11 इलाकों में एक्यूआई लेवल 300 से ऊपर 400 के बीच में बना हुआ है। अलीपुर में 306, आनंद विहार में 314, आया नगर में 313, बवाना में 324, जहांगीरपुरी में 306, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 305 मुंडका में 338, नरेला में 313, सोनिया विहार में 313, विवेक विहार में 310, वजीरपुर में 309 एक्यूआई रहा।

सोमवार को हवा की गुणवत्ता

अगर राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन पहले के वायु गुणवत्ता पर ध्यान दें तो ये सोमवार को सुबह 7.30 बजे औसत एक्यूआई 328 दर्ज किया गया था। दिल्ली के अधिकतर इलाकों में एक्यूआई लेवल 300 से 400 के बीच दर्ज किया गया था। इसमें अलीपुर में 335, आनंद विहार में 357, अशोक विहार में 361, आया नगर में 336, बवाना में 367, बुराड़ी क्रॉसिंग में 362, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 334, द्वारका सेक्टर 8 में 331, आईजीआई एयरपोर्ट में 316, आईटीओ में 326, जहांगीरपुरी में 366, लोधी रोड में 307 और मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 348 एक्यूआई दर्ज किया गया था।

(इनपुट - IANS)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article