ये है 75 साल में दादा से लेकर पोते तक को घोड़ी चढ़ाने वाला मशहूर सिंधी घोड़ी वाला

घुड़चड़ी हमारे यहां शादी के एक बड़ी रस्म है। घोड़ी चढ़े बिना तो दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने जाने की सोच भी नहीं सकता। दिल्ली का मशहूर सिंधी घोड़ी वाला एक ऐसा ब्रांड है, जिसने दादा से लेकर पोते तक को घोड़ी चढ़ाया है। जानिए इनके बारे में सब कुछ -

इस सीजन आप भी एक से दो होने वाले हैं? क्या आपकी भी बैंड बाजा बारात की तैयारी है? अगर हां तो आपने ज्यादातर चीजों के लिए बुकिंग भी या तो कर दी होगी, या उसकी खोज में होंगे। बैंड से लेकर बैंक्विट और हलवाई या केटरर से लेकर पंडित जी तक तय होंगे। लेकिन एक जरूरी काम और है, जिसके साथ आप बिल्कुल भी कोताही नहीं बरतना चाहेंगे। जी हां, बात घोड़ी की हो रही है। अगर आप इतना समझ ही गए हैं तो आपको यह भी पता होगा कि जब बात घोड़ी वाले की होती है तो सबसे पहला नाम सिंधी घोड़ी वाले का आता है।

Sindhi-ghori-wala

सिंधी घोड़ीवाला

सिंधी हीरा नंद घोड़ी वाला का नाम भी आपने सुना ही होगा। जी हां, ये वही लाल किला के सामने ओल्ड लाजपत राय मार्केट के सिंधी घोड़ी वाले हैं, जिनके बारे में शायद आपके दादाजी भी बात करते होंगे। क्योंकि सिंधी हीरा नंद घोड़ी वाला ब्रांड आज का नहीं है, बल्कि पिछले 75 वर्षों से ये दूल्हों को घोड़ी चढ़ा रहे हैं। पिछले 75 वर्षों में सिंधी हीरा नंद घोड़ी वाला हजारों बारातों में शामिल हो चुके हैं और उनके 2 लाख से ज्यादा हैपी कस्टमर हैं।

End of Feed