दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को बादल और धूप के बीच लुका छिपी का खेल देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं न्यूनत तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। आज भी दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। नोएडा में भी आज हल्की बारिश के संकेत मिल रहे हैं। यहां पर आसमान भी बादलों से घिरा रहेगा। मंगलवार को नोए़डा का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। बुधवार को आसमान साफ हो जाएगा।
1 और 2 मार्च को गरज-चमक के साथ होगी बारिश
दिल्ली-एनसीआर में 1 और 2 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम में आने वाले इस बदलाव के कारण मार्च की शुरुआत में तापमान में ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं होगी और गर्मी नियंत्रण में रहेगी। वहीं पहाड़ों पर भी बर्फबारी के आसार जताए जा रहे हैं, जिसके चलते गर्मी में ज्यादा इजाफा नहीं होगा। 2 मार्च तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 26-29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
