Delhi News: शाहदरा की वाइपर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, झुलसकर 4 की मौत, लापरवाही के मामले में दो गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा में चार मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बनी वाइपर फैक्ट्री में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। इस घटना पर पुलिस ने मालिक और उसके पोते को लापरवाही के मामले में गिरफ्तार किया है।

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा में स्थित वाइपर फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई थी। ये घटना शुक्रवार शाम की है। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी थी। जानकारी के अनुसार, शाहदरा की इस चार मंजिला इमारत में ग्राउंड फ्लोर पर वाइपर की फैक्ट्री है, जिसमें आग लगी थी। इस घटना में एक मासूम बच्ची समेत 4 लोगों की जलकर मौत हो गई है। आग लगने की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आग बूझने के बाद जांच करते हुए लापरवाही के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Shahdara Wiper Factory Fire Delhi Police Arrested Owner and his Grandson for Negligence

लापरवाही से लगी आग में दो लोग गिरफ्तार

गणतंत्र दिवस के दिन लगी फैक्ट्री में आग

दिल्ली के शाहदरा में स्थित 4 मंजिला इमारत में आग लगने की घटना सामने आई। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग तेजी से फैल गई थी। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ग्राउंड फ्लोर पर वाइपर बनाने काम किया जाता था। उन्होंने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर रबड़ काटने की मशीन और भारी मात्रा में रबड़ रखे हुए थे, जिस कारण आग तेजी से फैल गई। इस घटना की जानकारी प्राप्त होते ही दमकल की 4-5 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के साथ लोगों को बचाने का काम भी किया।

End of Feed