दिल्ली

Amrit Udyan Opening Date: फरवरी में इस दिन से खुलेगा अमृत उद्यान, जानें टाइमिंग और टिकट समेत सारी डिटेल्स

राष्ट्रपति भवन में स्थित अमृत उद्यान इस साल 2 फरवरी से 31 मार्च तक आम लोगों के लिए खुलने वाला है। यहां जाने के लिए आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन टिकट बुक करने होंगे। ये टिकट बिल्कुल फ्री होंगे।

Image

राष्ट्रपति भवन में स्थित अमृत उद्यान

Amrit Udyan Opening Date: राष्ट्रपति भवन में स्थित अमृत उद्यान एक बार फिर से आम जनता के लिए खुलने जा रहा है। इसके खुलने की तारीख जारी कर दी गई है। इस साल 2 फरवरी से अमृत उद्यान आम जनता के लिए खुल रहा है। 31 मार्च तक यह उद्यान खुला रहेगा। इस दौरान आप यहां घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं और यहां के खूबसूरत फूलों का नजारा देख सकते हैं। अमृत उद्यान में जाने के लिए आपको टिकट लेनी होगी। यह टिकट बिल्कुल फ्री होगी।

कैसे करें टिकट बुकिंग

अमृत उद्यान को पहले मुगल गार्डन के नाम से जाना जाता था। यह गार्डन 15 एकड़ एरिया में फैला हुआ है। यहां पर बहुत से रंग-बिरंगे और खूबसूरत फूल आपको देखने को मिलेंगे। गार्डन में 159 किस्म के गुलाब के फूल भी हैं। अमृत उद्यान में देश-विदेश के लोग घूमने के लिए आते हैं। अगर आपको भी यहां घूमना है तो आप 2 फरवरी से 31 मार्च के बीच यहां घूम सकते हैं। यहां पर एंट्री के लिए आपको टिकट लेना होगा, यह टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से मिल सकती है। ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट visit.rashtrapatibhavan.gov.in/ पर जाना होगा। वहीं ऑफलाइन टिकट आपको काउंटर से मिल जाएगी।

अमृत उद्यान जाने का समय

अमृत उद्यान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहता है। इस दौरान आप दो स्लॉट में यहां आ सकते हैं। पहला स्लॉट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच रहेगा और दूसरा स्लॉट दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। अमृत उद्यान सोमवार के दिन बंद रहता है। अमृत उद्यान में विशिष्ट श्रेणियों के लिए चार दिन तय किए गए हैं। इनमें से 22 फरवरी को दिव्यांगजन, 23 फरवरी को रक्षा, अर्धसैनिक, पुलिस बल, 1 मार्च को महिला और आदिवासी महिला स्वयं सहायता समूह और 5 मार्च को अनाथालयों के लिए दिन निर्धारित किए गए हैं। अमृत उद्यान में जाने के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन केंद्रीय सचिवालय है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'