दिल्ली

Delhi Weather in Hindi: दिल्लीवालों को धूप से मिली खुशी और राहत, बारिश के बाद फिर लौटेगी कंपकंपा देने वाली ठंड

Today Delhi weather in Hindi(Aaj Delhi ka Mausam): दिल्ली का मौसम फिर बदल रहा है। धूप निकलने से 2 महीने की कंपकंपा देने वाली ठंड से लोगों को राहत मिली है। आगामी दिनों में फिर करवट लेगा दिल्ली का मौसम।

Image

दिल्ली में आज का मौसम

Delhi Weather Report in Hindi: दिल्लीवालों को लंबे समय से धूप देखने को नसीब नहीं हो रही थी। लेकिन शनिवार को खिली-खिली धूप और चमकता हुआ सूरज देख दिल्ली के लोगों की जान में जान आई। पिछले दो महीने में लोग धूप के लिए तरस गए थे। कोहरे और कंपकपाती ठंड के बीच निकली धूप ने लोगों को राहत दी। इतना ही नहीं पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाएं भी अब कम हो गई है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, आगामी कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

जानिए दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली के तापमान में वृद्धि इसलिए हुई क्योंकि पहाड़ों से आने वाला बर्फीली हवाएं रुक गई। मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों पर एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण ये ठंडी कंपा देने वाली हवाएं थम गई है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिसके अनुसार न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आईएमडी द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में आज का तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया है।

दिल्ली के अन्य स्थानों की बात करें तो आनंद विहार में 10.7 डिग्री, अशोक विहार 9.7 डिग्री, ओखला फेस 2 में 10.7 डिग्री, सोनिया विहार 10.2 डिग्री, पालम 10.4 में डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। दिल्ली के साथ एनसीआर में भी लोगों को कुछ हद तक ठंड से राहत मिली है। शनिवार को दिल्ली में धूप निकलने के बाद अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंच गया था। लेकिन न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री ही दर्ज किया गया।

एक बार फिर दस्तक देगी सर्दी

दिल्ली में अभी लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन इसका अर्थ ये नहीं है की सर्दी खत्म हो गई है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सर्दी जल्द ही फिर दस्तक देगी। बुधवार और गुरुवार को दिल्ली में फिर बादल छा सकते हैं और साथ ही हल्की बारिश के अनुमान भी लगाए गए हैं। यदि बारिश होती है को दिल्ली में ठंड के साथ कोहरे की फिर वापसी होगी और लोगों को कंपकंपा देने वाली ठंड का सामना करते हुए देखा जाएगा। इस दौरान तेज हवाओं के चलने की भी उम्मीद जताई जा रही है। अनुमान है कि फरवरी की शुरुआत दिल्ली में बारिश की साथ होगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article