Fake NCERT किताबों से जुड़ा मामला, स्पेशल स्टाफ इंचार्ज मुनीश कुमार निलंबित

दिल्ली के शाहदरा जिले में स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज मुनीश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। हाल ही में, स्पेशल स्टाफ ने अलीपुर में एक छापेमारी के दौरान एनसीईआरटी की नकली किताबें बरामद की थीं।

दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज मुनीश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब स्पेशल स्टाफ ने हाल ही में अलीपुर में एक गोदाम पर छापेमारी कर लगभग एक लाख नकली एनसीईआरटी किताबें बरामद की थीं। इस छापेमारी के बाद आरोप लगे कि पुलिस को अन्य गोदामों पर भी छापेमारी करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

Delhi Police

दिल्ली पुलिस (प्रतिकात्मक फोटो)

इस मामले में एक मुखबिर ने जॉइंट सीपी से जाकर स्पेशल स्टाफ की शिकायत की, जिसके बाद मामले की जांच ईस्ट जिले के एडिशनल डीसीपी विनीत कुमार को सौंपी गई। निलंबन की यह कार्रवाई पुलिस विभाग की आंतरिक जांच का हिस्सा है, जो यह सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है कि सभी प्रक्रियाएं सही तरीके से अपनाई जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही को रोका जा सके।

End of Feed