Delhi Fire: शाहीन बाग में रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली पार्किंग की गाड़ियां

Delhi Fire: दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में एक रिहायशी इमारत में आज तड़के आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से बिल्डिंग के पास पार्किंग में खड़ी 3 से 5 गाड़ियां जल गईं। दमकल की 8 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Delhi Fire: दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में गुरुवार तड़के एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, आग की चपेट में आने से बिल्डिंग के पास पार्किंग में खड़ी 3 से 4 गाड़ियां जल गईं। पुलिस के मुताबिक, आग लगने की सूचना सुबह 4 बजे दी गई। इसके बाद दमकल अधिकारियों को सूचना दी गई।

Delhi Fire

आग में जली गाड़ियां

हादसे में कोई हताहत नहीं

अग्निशमन विभाग के अनुसार, गुरुवार तड़के दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में एक रिहायशी इमारत में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आठ दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग घरेलू सामानों में लगी और इमारत के स्टिल्ट पार्किंग क्षेत्र में मौजूद कई वाहनों तक फैल गई। इमारत में ग्राउंड से ऊपर चार मंजिलें हैं और स्टिल्ट स्तर पर पार्किंग की सुविधा है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस घटना में कोई घायल या मौत नहीं हुई है। आगे की जांच जारी है।

End of Feed