दिल्ली

दिल्ली के शाहदरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यापारी की गोली मारकर हत्या

Delhi Shahdara Firing: दिल्ली में शाहदरा के विश्वास नगर में में मॉर्निंग वॉक से लौट रहे एक व्यापारी पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। बाइक सवार बदमाशों ने उनपर लगभग 9 राउंड गोलियां चलाईं। अस्पताल में डॉक्टरों ने व्यपारी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

कारोबारी की गोली मारकर हत्या

Photo : ANI

Delhi Shahdara Firing: दिल्‍ली में शनिवार सुबह शाहदरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। शाहदरा के विश्वास नगर में बाइक सवार बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। करीब 9 राउंड गोलियां चली हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, व्यक्ति को तुरंत गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

घर वापस लौटते समय चलाई गोलियां

मृतक व्यापारी का नाम सुनील जैन (52) है। जब वह यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से मॉर्निंग वॉक करने के बाद अपने घर जा रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। पुलिस सीसीटीवी के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

वारदात से इलाके में फैली दहशत

बाइक सवार बदमाशों ने सुनील को टारगेट करते हुए करीब 9 राउंड फायरिंग की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वारदात को क्यों अंजाम दिया गया, इसी जांच की जा रही है। वारदात के बाद आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

(इनपुट - IANS)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article