Boots Market in Delhi: दिल्ली में सर्दियों की सीजन की शुरुआत हुए काफी समय हो गया है। दिन-प्रतिदिन ठंड भी बढ़ती जा रही है, ऐसे में ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिया है। सर्दियों में स्टाइलिश गर्म कपड़ों के साथ स्टाइलिश जूते यानी बूट्स को कैसे भूला जा सकता है। पिछले आर्टिकल में हमने आपको दिल्ली की उन सस्ती मार्केट के बारे में बताया था, जहां बजट में रहते हुए आप स्टाइलिश और फैशनेबल पूल ओवर्स, कोट, स्वेटर, जैकेट, हुडी आदि ले सकते हैं। लेकिन स्टाइलिश जूतों या बूट्स के बिना आपका आउटफिट अधूरा न रह जाए, ये ध्यान में रखते हुए आज हम आपको बूट्स के लिए दिल्ली की टॉप मार्केट के बारे में बताएंगे, जहां से आप किफायती दामों में शानदार शॉपिंग कर सकते हैं।
दिल्ली की बूट्स मार्केट
लड़के हों या लड़कियां बूट्स का क्रेज आज सब में देखने को मिल रहा है। विंटर सीजन में खुद को गर्म रखने के साथ लोग स्टाइल से किसी तरह से समझौता नहीं करना चाहते हैं। ठंड से बचते हुए लोग स्टाइलिश बने रहना चाहते हैं। इसलिए मार्केट में गर्म और फैशनेबल कपड़ों की शॉपिंग के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई। आइए अब आपको बूट्स के लिए दिल्ली के सबसे बेस्ट मार्केट के बारे में बताएं, जहां से आप विभिन्न प्रकार के बूट्स ले सकते हैं वो भी कम दाम में। लड़कियों के साथ लड़कों के बूट्स भी इन मार्केट में उपलब्ध है।
पहाड़गंज मार्केट
अगर आप लंबे समय तक चलने वाले अच्छे क्वालिटी के जूते पसंद करते हैं, तो पहाड़गंज मार्केट आपके लिए बेस्ट हैं। ये सच है कि यहां मिलने वाले बूट्स थोड़े महंगे होते हैं, लेकिन यह कहना गलत नहीं है कि दिल्ली की हाई-फाई मार्केट कि तुलना में यहां मिलने वाले बूट्स फिर भी सस्ते हैं। यहां आपको चमड़े के जूते, बूट्स के साथ कई प्रकार के फुटवियर मिल जाएंगे। यहां बूट्स की कीमत 500 रुपये से शुरू हो जाती है।
दिल्ली की बूट्स मार्केट
चोर बाजार
बूट्स या सर्दियों में पहने वाली चप्पल की बात करें तो चोर बाजार का नाम पीछे नहीं रह सकता है। दिल्ली के लाल किले के पास स्थित चोर बाजार हर रविवार को लगता है। इस मार्केट में आपको वैरायटी में बूट्स मिल जाएंगे, जो कम से कम प्राइज में भी उपलब्ध होंगे। चमड़े या अन्य प्रकार के अच्छी क्वालिटी के बूट्स भी मिलते हैं। यहां बूट्स की कीमत 200-300 रुपये से शुरू हो जाती है। ये मार्केट बार्गेनिंग करने वाले लोगों के लिए सबसे बेस्ट है।
करोल बाग मार्केट
दिल्ली की प्रसिद्ध करोल बाग मार्केट केवल कपड़ों के लिए नहीं बल्कि बूट्स के लिए भी सबसे अच्छी और सस्ती मार्केट है। यदि आपको फैशनेबल बूट्स या जूते लेने हैं तो ये शहर की सबसे अच्छी मार्केट है। सर्दियों की शुरुआत के साथ ही यहां मार्केट में आपको तरह-तरह के बूट्स मिल जाएंगे, वो भी कम दाम में। यहां चप्पल-जूतों की शुरुआत 150 रुपये से हो जाती है, लेकिन बूट्स की कीमत यहां 350 से 400 रुपये में शुरू हो कर 2000 तक जा सकती है। लेकिन अगर आप यहां की स्टोर या शोरूम से बूट्स लेते हैं तो इसकी कीमत और अधिक हो सकती है।
दिल्ली की बूट्स मार्केट
सरोजनी नगर मार्केट
दिल्ली की सरोजनी नगर मार्केट ट्रेंडी कपड़ों के साथ बूट्स और फुट वियर के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां आपको एक से बढ़कर एक बूट्स मिल जाएंगे। गर्म कपड़ों की शॉपिंग के साथ स्टाइल करने के लिए बूट्स भी ले सकते हैं। यहां कैजुअल शूज 100 रुपये से और बूट्स की कीमत 300-400 से शुरू हो जाती हैं। बता दें कि यहां टॉप क्वालिटी के बूट्स भी मिलते हैं, लेकिन उनके अनुसार आपको जेब भी ढीली करनी पड़ेगी।
जनपथ मार्केट
दिल्ली की जनपथ मार्केट भी शहर की कुछ बेहतरीन मार्केट में से एक है। सर्दियों के सीजन की शुरुआत के साथ ही पूरी मार्केट गर्म कपड़ों और बूट्स से भरी हुई है। यहां आप कोर्ट, स्वेटर और जैकेट के साथ मैच करते हुए बूट्स भी ले सकते हैं। किसी शोरूम से 2000 के बूट्स लेने की बजाए आप इस मार्केट से इसी कीमत में 3 बूट्स ले सकते हैं वो भी अच्छी क्वालिटी के और पूरे विंटर सीजन में उन्हें पहन खुद को ठंड से बचा सकते हैं।
दिल्ली का बूट्स स्टोर
कमला नगर
दिल्ली विश्वविद्यालय नॉर्थ कैंपस के पास स्थिति कमला नगर मार्केट दिल्ली की सबसे पसंदीदा मार्केट में से एक है। यहां विंटर सीजन की शुरुआत होते ही मार्केट में बूट्स मिलने लगे हैं। इस मार्केट में बूट्स की कीमत 500 रुपये से शुरू हो जाती है। लॉग बूट्स से लेकर शॉर्ट बूट्स तक यहां हर तरह के बूट्स मिल जाएंगे। स्टूडेंट एरिया होने के कारण यहां छात्रों की भीड़ ज्यादा देखने को मिलती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
