Delhi Murder: हत्याओं से दहली दिल्ली, संडे सुबह दो महिलाओं का मर्डर तो DU में स्टूडेंट की चाकू से गोदकर हत्या

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 18, 2023, 08:47 PM IST

Student Murder in Delhi University: दिल्ली यूनिवर्सिटी के आर्यभट कॉलेज के स्टूडेंट की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस (DU South Campus) में चाकू से गोदकर एक छात्र की हत्या (Student Murder) कर दी गई है, बताया जा रहा है कि यह छात्र और आरोपी छात्र कॉलेज में क्लास करने आए थे, इस बारे में दिल्ली पुलिस का कहना है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में एक छात्र की चाकू मारकर हत्या की गई है, प्रारंभिक जांच में इनके बीच मारपीट की बात सामने आई है।

वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश की जा रही है और आगे की जांच चल रही है वहीं मृतक छात्र के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

End of Feed