क्राइम

नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार हुआ भोजपुरी सिंगर, सोशल मीडिया में पोस्ट की आपत्तिजनक तस्वीरें

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2023, 12:27 PM IST

Bhojpuri singer arrested: पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम पर नाबालिग लड़की की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। ये तस्वीरें देखने के बाद लड़की के परिवार वालों ने उससे सवाल किया। इसके बाद लड़की ने अपनी आप बीती बताई। घटना सामने आने के बाद बुधवार को परिवार अपनी लड़की को लेकर पुलिस के पास गया।

Image

नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार हुआ भोजपुरी सिंगर। Instagram

Bhojpuri singer arrested: एक नाबालिग लड़की का रेप करने और सोशल मीडिया में उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर करने पर पुलिस ने भोजपुरी के एक सिंगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिंगर की पहचान अभिषेक (21) के रूप में हुई है। अभिषेक बिहार का रहने वाला है। उसे बाबुल बिहारी के नाम से भी जाना जाता है। यूट्यूब चैनल पर उसके 27,000 फॉलोअर्स हैं।

होटल में लड़की से दुष्कर्म, फिर तस्वीरें खींचीं

पुलिस के मुताबिक दो साल पहले आरोपी जब राजीव नगर इलाके में रहता था तो उसने 13 साल की लड़की को बहला-फुसलाकर अपने झांसे में लिया। लड़की के साथ दोस्ती बढ़ने पर वह उसे एक होटल में ले गया। होटल में सिंगर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींचीं। इस घटना के बाद पीड़ित लड़की ने उससे दूरी बना ली और किसी से इस घटना का जिक्र नहीं किया।

इंस्टाग्राम पर डालीं आपत्तिजनक तस्वीरें

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम पर नाबालिग लड़की की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। ये तस्वीरें देखने के बाद लड़की के परिवार वालों ने उससे सवाल किया। इसके बाद लड़की ने अपनी आप बीती बताई। घटना सामने आने के बाद बुधवार को परिवार अपनी लड़की को लेकर पुलिस के पास गया। पीड़िता की काउंसलिंग करने के बाद आरोपी सिंगर के खिलाफ पॉक्सो एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया सिंगर

पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा कि शिकायत के अनुरूप एफआईआर दर्ज हुई। केस दर्ज होन के कुछ घंटों के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने के बाद सिंगर को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article