वसंत कुंज में सिक्युरिटी गार्ड को थार एसयूवी ने कुचला, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक सिक्युरिटी गार्ड को थार एसयूवी ने कुचल दिया। सिक्युरिटी गार्ड ने ड्राइवर को हॉर्न न बजाने के लिए कहा था। गार्ड के कई फ्रैक्चर हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली के वसंत कुंज क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना हुई, जहां एक सिक्युरिटी गार्ड को एक थार एसयूवी ने कुचल दिया। बताया जा रहा है कि गार्ड ने चालक को हॉर्न बजाने से मना किया था, जिसके बाद ये हादसा हुआ। इस दुर्घटना में गार्ड को कई जगह फ्रैक्चर हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, और पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। एसआई उपेन्द्र सिंह और उनकी टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की, जिससे गाड़ी की पहचान संभव हुई। इसके बाद, पुलिस ने उस गाड़ी को जब्त कर लिया।

हिट एंड रन का केस

दिल्ली के रंगपुरी निवासी 24 वर्षीय विजय उर्फ लाले को हत्या की कोशिश और हिट एंड रन केस में महज 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। यह मामला 4 मई 2025 को महिपालपुर फ्लाईओवर के पास हुआ, जहां सिक्योरिटी गार्ड राजीव कुमार को एक काली महिंद्रा थार से टक्कर मारी गई, जिससे उनके पैर और एड़ी में गंभीर फ्रैक्चर हो गया। इस घटना को लेकर थाना वसंत कुंज साउथ में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम, जिसमें एसआई उपेन्द्र सिंह और उनकी टीम शामिल थे, ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर गाड़ी की पहचान की और उसे जब्त कर लिया।

End of Feed