दिल्ली

दिल्ली से नीमराना तक चलेगी नमो भारत ट्रेन, रजवाड़ों का राजस्थान देखने का मिलेगा अच्छा मौका

दिल्ली से राजस्थान के नीमराना के तक नमो भारत ट्रेन का संचालन करने की तैयारी तेज हो गई है। नमो भारत ट्रेन के रूट के लिए 35743 करोड़ रुपये का खर्च आ सकता है। इसके लिए 17 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें से 8 स्टेशन भूमिगत होंगे।

Image

दिल्ली से नीमराना तक चलेगी नमो भारत ट्रेन

दिल्ली से राजस्थान की राजधानी जयपुर तक नमो भारत ट्रेन का संचालन करने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के सराय काले खां से राजस्थान के नीमराना तक नमो भारत ट्रेनें चलाई जाएगी। इस रूट पर ट्रेन के संचालन के लिए एक नया डीपीआर तैयार किया गया है, जिसे अब मंजूरी के लिए हरियाणा सरकार के पास भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि नमो भारत ट्रेन के रूट के निर्माण के लिए 35743 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

पुराने डीपीआर में किया बदलाव

बता दें कि दिल्ली से निमराना तक नमो भारत ट्रेनों के संचालन के पुराने डीपीआर में ट्रेन दिल्ली के सराय रोहिल्ला से गुरुग्राम के कापसहेड़ा बॉर्डर, अतुल कटारिया चौक और महाराणा प्रताप चौक से होते हुए जयपुर हाईवे के सिग्नेचर टावर से होते हुए नीमराना तक जानी थी। लेकिन अब नए डीपीआर के अनुसार, नमो भारत ट्रेन का संचालन दिल्ली के सराय रोहिल्ला से होगा। ट्रेन आईएनए, मुनिरका और एरो सिटी होते हुए, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर साइबर सिटी, इफको चौक होते हुए धारूहेड़ा, बावल, रेवाड़ी से निकलकर राजस्थान के नीमराना जाएगी।

नमो भारत के यह स्टेशन होंगे भूमिगत

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से नीमराना तक जाने वाली नमो भारत ट्रेन में करीब 17 स्टेशन होने वाले हैं। लेकिन इसमें से कुछ स्टेशन को भूमिगत किया गया है। बता दें कि दिल्ली में आईएनए, मुनिरका और एरो सिटी स्टेशन भूमिगत होंगे। गुरुग्राम में बनने वाले 5 स्टेशनों को भूमिगत किया जाएगा, जिसमें साइबर सिटी, राजीव दौला, मानेसर, हीरो होंडा चौक और खेड़की दौला शामिल है। दिल्ली के 3 और गुरुग्राम के 5 स्टेशनों के अलावा सभी स्टेशनों को एलिवेटेड स्टेशन के रूप में बनाया जाएगा। जानकारी के अनुसार, बनने वाले एलिवेटेड स्टेशनों का निर्माण 140 मीटर में किया जाएगा, वहीं भूमिगत स्टेशनों का निर्माण 190 मीटर में किया जाएगा।

कब तक पूरा होगा दिल्ली से नीमराना नमो भारत ट्रेन का काम

दिल्ली से राजस्थान के नीमराना तक नमो भारत का संचालन साल 2031 तक शुरू होने की संभावना जताई गई है। एनसीआरटीसी की तरफ के कराए गए सर्वे के अनुसार, 2031 तक इसकी शुरुआत हो जाएगी। शुरुआती समय में ट्रेन में यात्रियों की संख्या 11 लाख होगी, लेकिन आने वाले करीब 20 सालों में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी और यह संख्या 20 लाख तक पहुंच जाएगी।

इतनी जमीन की होगी आवश्यकता

नमो भारत ट्रेन के संचालन के लिए एनसीआरटीसी को 197 हेक्टेयर जमीन की जरूरत है। इसमें से 23 एकड़ निजी जमीन है। 56 एकड़ जमीन अस्थाई तौर पर और 22.64 हेक्टेयर सरकारी जमीन हरियाणा में चाहिए होगी। बताया जा रहा है कि हरियाणा में प्राइवेट स्तर पर जमीन खरीदने में करीब 500 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। नमो भारत का कार्य जमीन मिलने का बाद शुरू किया जाएगा। एनसीआरटीसी द्वारा जल्द जल्द जमीन लेने की कोशिश की जा रही है ताकि कार्य भी समय से शुरू होकर तय समय सीमा के भीतर पूरा हो जाए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article