Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अब दिल्ली के तैमूर नगर इलाके में नाले के किनारे अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए पहले बिजली काटी गई और लोगों से हटने की अपील की गई। अब जेसीबी की सहायता के अतिक्रमण शुरू किया गया। इलाके में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और पैरा मिलिट्री के जवानों की तैनाती की गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोगों से हटने की अपील की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
